Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Whatsapp ग्रुप वीडियो कॉलिंग अपग्रेड के बाद स्टेटस फीचर में होने वाला है बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp में जल्द ही एक और नया फीचर जुड़ने वाला है। इस नए फीचर को स्टेटस के लिए रोल आउट किया जाएगा। इस फीचर को हाल ही में बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। Whatsapp के इस नए 'hide' बटन फीचर के जरिए स्टेटस को छिपाया जा सकेगा। Facebook की स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में पिछले दिनों कई बदलाव देखने को मिला है। इस ऐप के लिए हाल ही में ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा डार्क मोड फीचर को भी कुछ महीने पहले ही रोल आउट किया गया है। नए 'hide' बटन फीचर के रोल आउट होने के बाद स्टेटस प्रिवेसी को और भी बेहतर किया जा सकेगा।

Whatsapp स्टेटस को फिलहाल यूजर के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद सभी लोग देख सकते हैं। स्टेटस की प्राइवेसी में बदलाव के लिए यूजर को प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर बदलाव करना होता है, जिसके बाद आपके कॉन्टैक्ट में मौजूद कुछ लोगों को आप वहां से हटा सकते हैं। लेकिन नए 'hide' बटन फीचर के आने के बाद आप अपने स्टेटस टैब में से ही उन लोगों को हाइड कर सकते हैं जिनका स्टेटस आप नहीं दिखना चाहते हैं। WABetainfo ने इस 'hide' फीचर को स्पॉट किया है।
पिछले दिनों Whatsapp में ग्रुप वीडियो कॉलिंग की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब यूजर्स चार की जगह आठ लोगों से एक साथ वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। इस फीचर को Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए एक साथ रोल आउट किया गया है। इसके अलावा iOS यूजर्स के लिए मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर भी जोड़ा गया है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने एक ही Whatsapp अकाउंट को कई डिवाइस पर एक्सेस कर सकेंगे। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Whatsapp में Scan QR Code विकल्प को जोड़ा गया है जिसके जरिए यूजर्स कई और डिवाइस में अपने Whatsapp अकाउंट को एक्सेस कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल डेवलेपमेंट फेज में है, जल्द ही इसे Android यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments